राम प्रवेश सिंह को विहिप का जिला उपाध्यक्ष व प्रियांशु को बजरंग दल का जिला सहसंयोजक बनाया गया।

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। विश्व हिंदू परिषद मऊ के जिलाध्यक्ष पारस मणि दीपू ने बताया कि गोरक्ष प्रांत प्रांत योजना की बैठक 18/8/2024 को गोरखपुर में संपन्न हुई। जिसमें आगामी संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई और संगठन के विस्तार को लेकर गोरक्ष प्रांत के विभिन्न जिलों में नए कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई। प्रांत मंत्री नागेंद्र नीरज द्वारा मऊ जनपद में राम प्रवेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा केदारनाथ वर्मा को प्रांत का सेवा प्रमुख व प्रियांशु सिंह तेजस को बजरंग दल का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ द्वारा संचालित एक संगठन है जो प्रायः सामाजिक समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहते है और सामाजिक कुरूतियो को दूर करने का प्रयास करते है।
ऐसे में संगठन विस्तार को लेकर आज गोरखपुर में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वही राम प्रवेश सिंह को विहिप का मऊ जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर इनके समर्थको द्वारा देर शाम तक बधाई देने का ताता लगा रहा।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार