जिलाधिकारी ने एमडीएम चख कर लिया जायजा हेडमास्टर सहित अन्य शिक्षको को दी शाबासी

शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश।

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय गोकुलपुरा का आकस्मिक परीक्षण किया। जिला अधिकारी के पहुंचने के समय भोजन अवकाश का समय था। उन्होंने स्वयं मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा तथा भोजन की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने कक्षाओं का भी निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर शिक्षा के गुणवत्ता की जांच भी की। कंपोजिट विद्यालय पर सारी व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद सिंह सहित अन्य अध्यापकों/ अध्यापिकाओं को शाबाशी देते हुए और भी बेहतर प्रयास करने को कहा, जिससे जनपद में विद्यालय का नाम सम्मान से लिया जा सके। विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक पाई गई। सारे अध्यापक भी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने एक शिक्षक के रूप में भी बच्चों की क्लास ली तथा उन्हें बेहतर भविष्य बनाने हेतु नियमित स्कूल आने तथा मेहनत से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार