श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने किया कार्यक्रम

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि जयंती के अवसर पर पालिका कम्यूनिटी हाल के सभागार में जिला संगोष्ठि का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि तथा सतीश शर्मा राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, ने तहसील परिसर में स्थित डा. मुखर्जी की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही पौधारोपण किया जिसके बाद संगोष्ठी में अपने संबोधन में कहा की कोई भी देश या समाज जब अपने पूर्वजों को याद करने के साथ ही उनका अनुसरण करता है तो उसे एक रास्ता मिलता है।
भाजपा एक एक कार्यकर्ता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करता है। डॉ मुख़र्जी प्रतिभा के धनी होने के साथ ही राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के स्वामी भी थे। उन्होंने राष्ट्र के भलाई के लिए एक देश एक निशान एक विधान का नारा दिया था। डॉक्टर साहब एक दूरदर्शी राजनेता होने के साथ ही कुशल संगठन कर्ता भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने के लिए कठोर परिश्रम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने अंत्योदय के उत्थान के लिए पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा सकारात्मक और विकास की राजनीति करती है वहीं कांग्रेस और सपा नकारात्मक की राजनीति करती है। कांग्रेस और सपा के शासन में भ्रष्टाचार दंगा फसाद लूट हत्या फिरौती आम बात हो गई थी लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ गया है। उद्योगों को बिजली पर्याप्त मिल रही है उनको सरकारी संरक्षण मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नूपुर अग्रवाल ने भी संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुन्ना दूबे श्रीराम सोनकर विजय राजभर सुनील कुमार गुप्ता अशोक सिंह ने भी कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से राकेश मिश्र गणेश सिंह कृष्ण कांत राय रामप्रवेश राजभर राकेश तिवारी संतोष सिंह नीरज राही जुलकरनैन अंसारी हिमांशु राय अवधेश सोनकर फैसल अब्बासी अंजनी सिंह बृजेश यादव राघवेंद्र राय शर्मा हेमंत राय आदि उपस्थित रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार