Mau: मुख्य सचिव ने ट्रांसजेंडर द्वारा संचालित सतरंगी सौंदर्य प्रसाधन केंद्र का किया उद्घाटन

जिलाधिकारी के विशेष पहल पर ट्रांसजेंडर समूह के लोग भी समाज की मुख्य धारा से जुड़े फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा संचालित सतरंगी सौंदर्य प्रसाधन केंद्र का शुभारंभ किया। जातव्य है कि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के विशेष प्रयासों से समाज के उपेक्षित वर्गों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में सौंदर्य प्रसाधन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का संचालन ट्रांसजेंडर समूह के लोगों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सामुदायिक भवन में ही स्थित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत निष्ठा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शक्ति रसोई का शुभारंभ भी मुख्य सचिव द्वारा किया गया। ट्रांसजेंडर द्वारा संचालित सतरंगी सौंदर्य प्रसाधन केंद्र सामुदायिक भवन मऊ में स्थित है, जो व्हाइट पैलेस के बगल में स्थित है। इस दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयासों को लेकर जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना की। साथ ही ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा आत्मनिर्भर होने हेतु किया जा रहे कार्यों हेतु उन्हें प्रोत्साहित भी किया।इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मंडला आयुक्त, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार