स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर जिले भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में भी जिला भाजपा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान पखवाड़ा भी शुरू किया गया ।
वहीं, जिला मुख्यालय पर राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में पीएम मोदी की जीवनी और उनके शासनकाल में किए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य डा धर्मेंद्र सिंह ने किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का 2047 का भारत विकसित का जो संकल्प है, निश्चित रूप से पूरा होगा। हमारी सरकार देशवैर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए काम कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में मोदी ऐसे नेता हैं जो दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं में शामिल हैं। मोदी और भारतीय जनता पार्टी ना केवल राजनीति करती है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के कामों को भी आगे बढ़ाती है। बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती है। सुबह से उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चल रहे हैं। उसी क्रम में स्वच्छता अभियान से लेकर पार्टी की सदस्यता, रक्तदान और मोदी जी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी के जीवन का पूरा चित्रण और उनके द्वारा समाज देश और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर जिस तरीके से काम किया है इस प्रदर्शनी के माध्यम से सारी बातों को दर्शाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति सदियों में जन्म लेते हैं, जिन्होंने हर पल राष्ट्र के लिए और इस देश के विकास के लिए लगाया है। पीएम मोदी का 2047 का भारत विकसित का जो उनका संकल्प है, निश्चित रूप पूरा होगा। पीएम युवा, महिला, किसान और मजदूर को ध्यान में रखकर काम करते हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत और उत्तर प्रदेश विकसित हो रहा है।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता अरविंद सिंह अखिलेश तिवारी बजरंगी सिंह राकेश मिश्रा अशोक सिंह संजय पांडेय उत्पल राय आनंद सिंह रैकवार रमेश राय संतोष सिंह राघवेंद्र शर्मा हेमंत राय धर्मेंद्र राय रमेश दुबे भारत भीम चौहान प्रतीक जयसवाल राघवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार