स्कूल की छात्राओं को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

फ़ास्ट इंडिया न्यूज संवादाता

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ । पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शारदीय नवरात्र दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा मय फोर्स व मिशन शक्ति टीम मुहम्मदाबाद के द्वारा एनसीसी कैडेट्स व स्कूल की छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया व कस्बा मुहम्मदाबाद में रूट मार्च किया गया। कार्यक्रम के पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने कोतवाली कार्यालय में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज से आई एनसीसी की छात्राओं को उनके विचारों को साझा किया और पूछा कि आप लोग का क्या उद्देश्य है जिस पर एनसीसी की छात्राओं ने जिसमें कुछ ने आर्मी सब इंस्पेक्टर बनने की बात कही पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि आप लोग अपने कार्यों में निपुण तभी होगी जब नियमों का पालन करते हुए अपने उद्देश्य के प्रति सजग प्रहरी के रूप में काम करेंगे तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया कोतवाल कमलकांत वर्मा समेत महिला उप निरीक्षक एवं महिला कांस्टेबल पुलिसकर्मी साथ रहे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार