
Mau: मानक के विपरीत संचालित लाइब्रेरी सेंटर को किया गया सील
फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ । लखनऊ कोचिंग में आग लगने के कारण 14 बच्चों की हुई मौत के बाद मऊ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मऊ जिले में मानक के विपरीत सभी कोचिंग संचालक, शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल व्यवसायिक संस्थान के खिलाफ कार्यवाही का अभियान चालू कर दिया गया है।जिसमें आज एक स्वदेशी काटन मिल के पास स्थिति एंबिशन लाइब्रेरी सेंटर को सील किया गया है। वही सीएफओ के वर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटर में कई अनियमितता थी जिसके कारण सील किया गया है। वही इंडियन ड्रेसेस,अपना बाजार,डीएवी इंटर कालेज सहित अन्य को अपने संस्थान में कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए है।वही अनुपम ड्रेसेस में चेकिंग के दौरान कमियों को लेकर कहा कि मौके पर कुछ कमियां मिली है इन्हें नोटिस दिया जाएगा।साथ ही इन्होंने बताया कि जिले के सभी कोचिंग संस्थान शिक्षण संस्थान अन्य व्यावसायिक संस्थानों की चेकिंग की जाएगी तथा मानक के विपरीत पाये जाने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।



