टहलने निकले व्यक्ति का शव तमसा नदी में मिला, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला बिचलापुरा निवासी 45 वर्षीय सोमनाथ मद्धेशिया का शव मंगलवार को तमसा नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे तमसा पुल के नीचे पश्चिम दिशा स्थित श्मशान घाट के पास नदी में एक शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान सोभनाथ मद्धेशिया के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार सोमनाथ लगभग दो माह पूर्व भी घर से लापता हो गए थे, जिन्हें बाद में आजमगढ़ से बरामद किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार