
सीओ अंजनी पांडेय एवं कृष राजपूत का हुआ स्थानांतरण, नितेश सिंह व सोमप्रकाश वर्मा मऊ के बने सीओ
फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ । जिले के दो सीओ का स्थानांतरण मुरादाबाद कर दिया गया है। जिसमें नगर क्षेत्र के सीओ कृष राजपूत का स्थानांतरण मऊ से मुरादाबाद करते हुए इन्हें मंडलाधिकारी बनाया गया है।वही मधुबन के सीओ अंजनी पांडेय को मुरादाबाद में 9वी वाहनी पीएसी में सहायक सेना नायक बनाया गया है।अंजनी पांडेय को यूपी पुलिस से पीएसी में भेजे जाने के पीछे इनके कार्यशैली के कारण योगी सरकार की छवि धूमिल होना बताया जा रहा है।जैसा कि विदित है कि दोहरीघाट में ट्रेन उद्घाटन के दौरान सीओ अंजनी पांडेय की लापरवाही के कारण बवाल मच गया था।वही मधुबन में अवैध खनन माफियाओं से अवैध वसूली सहित कई गम्भीर आरोप भी लगे हुए है जिसकी जांच चल रही है।
वही मऊ जिले में दो सीओ की तैनाती किया गया है जिसमें बिजनौर में सीओ रहे नितेश प्रताप सिंह और सोमप्रकाश वर्मा को मऊ जिले का सीओ बनाया गया है।
अब देखना यह होगा कि उक्त दोनों सीओ में मऊ नगर क्षेत्र व मधुबन का सीओ किसे बनाया जाता है।



