मऊ के नए प्रभारी मंत्री बने दयाशंकर सिंह , विकास की बढ़ी उम्मीदें

विवेक सिंह,फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह को मऊ साहित देवारिया जिले का नया प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिले की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे मऊ के विकास से जोड़कर देख रहे हैं।

दयाशंकर सिंह बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और योगी सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों में उनकी गिनती होती है। ऐसे में मऊ जिले की बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने और रुके हुए विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
जिले के लोगों को उम्मीद है कि नए प्रभारी मंत्री के रूप में दयाशंकर सिंह मऊ की मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से काम करेंगे। सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, जल निकासी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अब तेजी से कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मऊ पूर्वांचल का महत्वपूर्ण जिला होने के बावजूद कई विकास योजनाओं में पिछड़ गया है। ऐसे में सरकार ने एक सक्रिय और मजबूत मंत्री को प्रभारी बनाकर प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का संकेत दिया है।
अब जिले की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रभारी मंत्री बनने के बाद दयाशंकर सिंह मऊ के लिए क्या नई योजनाएं लाते हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कौन-कौन से कदम उठाते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले मऊ जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव थे।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार