मऊ के नए जिलाधिकारी बने आनंद वर्धन

खराब रैंकिंग के चलते प्रवीण मिश्रा को नहीं मिला किसी जिले की कमान। बनाए गए विशेष सचिव समाज कल्याण एवं अनुसूचित विभाग लखनऊ

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने लगभग 38 आईएसए अधिकारियों का तबादला किया है।जिसमें मऊ जनपद सहित 7 अन्य जिलों के जिलाधिकारी का तबादला भी किया गया है। 2017 बैच के IAS अधिकारी आनंद वर्धन को मऊ जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके पूर्व यह गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष रहे है। वहीं निवर्तमान डीएम प्रवीण मिश्रा का तबादला विशेष सचिव समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति विभाग में किया गया है।
प्रवीण मिश्रा का मऊ जिलाधिकारी रहते जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पर कंट्रोल नहीं होने के साथ ही सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने में खराब रैंकिंग रहने के चलते इन्हें किसी जिले का कमान नहीं सौंपा गया है। जबकि यह मऊ जिले में जनवरी 2024 में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था। लगभग 2 वर्ष 3 माह का लंबे कार्यकाल के बावजूद जिले में कुछ नया काम नहीं कर सके। जिसके कारण इन्हें अब प्रदेश मुख्यालय में विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पद पर कर दिया गया है।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार