काझा खुर्द में मारपीट में एक व्यक्ति की हुई मौत मामले में वंचित अभियुक्त गिरफ्तार

फास्ट इंडिया न्यूज संवाददाता

मऊ । पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के द्वारा अपराध/अपराधियो के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी संजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 07.04.2026 को मु0अ0सं0 111/2026 अन्तर्गत धारा 191(2)/109(1)/ 115(2)/352/351(2)/333 बीएनएस व बढोत्तरी धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
आपको बता दें कि ग्राम काझा खुर्द मे दिनांक 26.03.2026 को निर्माण कार्य के विवाद को लेकर लाठी डण्डा आदि से लैश होकर गम्भीर मारपीट की घटना कारित की गयी थी। जिसके क्रम मे दिनांक 26.03.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/2026 धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(2), 333, 74, 309(6) बीएनएस बनाम नन्दलाल उर्फ पिन्टू आदि 23 नफर पंजीकृत किया गया । अस्पताल मे इलाज के दौरान मारपीट से गम्भीर रूप से घायल हरगोविन्द पुत्र सगुवर निवासी खाजापुर पोस्ट पलिगढ़ जिला मऊ की दिनांक 27.03.2026 को मृत्यु हो गयी । साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम विवेचना मु0अ0सं0 111/2026 धारा 191(2), 109(1), 103(1), 115(2), 352, 351(2), 333 बीएनएस बनाम आदि 23 नफर के विरूद्ध सम्पादित की गयी । जिसके क्रम मे 06 नफर अभियुक्तो को पहले ही गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है। शेष वाछिंत अभियुक्तो की तलाश व गिरफ्तारी के लिए थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह द्वारा हमराहियान के द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र रामप्यारे निवासी काझाखुर्द थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 26 वर्ष को महिन्द्रा एजेन्सी बड़ागांव के पास से समय करीब 08.20 बजे दिनांक 13.04.2026 को अन्तर्गत धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(2), 333, 103(1) बी0एन0एस0 मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार