साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का मऊ पुलिस ने किया खुलासा,बिहार से जुड़ा है इनका नेटवर्क

साईबर फ्रांडो का नया तकनीकी एटीएम मशीन में ग्लू लगकर कर रहे फ्राड

फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो

मऊ । उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में साईबर फ्राड करने का नया तकनीक विधि से घटना को अंजाम देते थे एटीएम मशीन पर ग्लू लगाकर एटीएम कार्ड चोरी करके रुपये फ्राड करने का एक नया तकनीकी सामने आया है एक पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर पूरी घटना बताया तो पुलिस के कान खड़े हो गए पीड़िता ने बताया कि मैं एटीएम मशीन पैसा निकालने के लिए गई जैसे ही कार्ड लगाया पूरा प्रोसेस कंप्लीट किया उसके बाद जब निकालने की कोशिश की तो मेरा कार्ड फस गया था और जब कार्ड नहीं निकला तो मैं एटीएम रुम के अन्दर लिखे 01 नम्बर पर फोन की जिसके थोड़ी देर बाद मेरा एटीएम कार्ड मशीन में से गायब हो गया था और करीब 10 मिनट के अन्दर ही मेरे एकाउन्ट से 20,500 रुपया गायब हो गया ।
पीड़िता की जानकारी के बाद मुक़दमा दर्ज करके इस मामले में गहनता आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज खोजा गया जिसके बाद पुलिस ने गिरफ़्तार किया वही पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वही ये सभी आरोपी बिहार जिले के रहने वाले है इनके पास से चार पहिया वाहन, एक पिलास, एक पेचकस, एक चाकू, 13 अदद एटीएम कार्ड, 09 मोबाईल फोन (05 किपैड व 04 स्मार्टफोन), एक अदद ग्लू, दो अदद फेवीक्वीक, एक अदद मार्कर बरामद हुआ है ।


फेसबुक पेज

अन्य समाचार