
दोषियों को सजा एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता : क्रिश राजपूत सीओ सिटी
फास्ट इंडिया न्यूज ब्यूरो
मऊ ।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के नगर क्षेत्र के सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे का स्थानांतरण मधुबन कर दिया गया है। वहीं मऊ नगर क्षेत्र के नए सीओ सिटी का कार्यभार क्रिश राजपूत ने संभाला है। नवागत सीओ सिटी क्रिश राजपूत मेरठ से स्थानांतरण होकर मऊ में पहला सीओ सिटी का कार्यभार ग्रहण किया है। इन्होंने बताया कि मेरी प्राथमिकता हिस्ट्री सीटर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना रहेगा है। साथ ही नगर क्षेत्र में जगह-जगह होने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और जन संवाद कर समस्याओं को समाधान करने प्रयास किया जाएगा ।
साथ ही नगर क्षेत्र वासियों से अपील किया है कि स्थानीय जनता ला एंड आर्डर बनाए रखने में सहयोग करें मऊ पुलिस इनके साथ रहेगी।
बताया जा रहा है सीओ सिटी क्रिश राजपूत तेज तर्रार और न्याय प्रिय पुलिस अधिकारी रहे है पीड़ितों को न्याय दिलाने में हमेशा तत्पर रहते है।



